Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शांति का रास्ता पैरों के नीचे हैः वांग यी

July 5, 2025

शांति का रास्ता पैरों के नीचे हैः वांग यी

चीनी विदेश मंत्री वांग यी 4 जुलाई को पैरिस में फ्रांसीसी विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ वार्ता करने के बाद संवाददाताओं से मिले। ईरान और मध्य पूर्व स्थिति पर सम्बंधित सवाल के जवाब में वांग यी ने बल दिया कि शांति की ओर जाने वाला रास्ता हमारे पैरों के नीचे है। इतिहास विभिन्न पक्षों की सदिच्छा की परीक्षा करेगा।

वांग यी ने कहा कि ईरान के नाभिकीय सवाल को वार्ता से अंतर्राष्ट्रीय मतभेद सुलझाने का मिसाल बनना चाहिए था। लेकिन अब वह मध्य पूर्व में नये दौर का संकट छेड़ रहा है। चीन को इस पर बड़ा खेद है। इससे सबक सीखना है। उन्होंने कहा कि हम ईरान के सर्वोच्च नेता के इस वादे को महत्व देते हैं कि ईरान नाभिकीय हथियार का विकास नहीं करेगा। इसके साथ हम ईरान द्वारा नाभिकीय हथियार अप्रसार संधि के हस्ताक्षर देश के नाते नाभिकीय ऊर्जा का शांतिपूर्ण प्रयोग करने के अधिकार का सम्मान भी करते हैं। इस आधार पर सम्बंधित पक्ष ईरानी नाभिकीय सवाल पर नये अंतर्राष्ट्रीय समझौते पर विचार करने में तेजी ला सकते हैं।

वांग यी ने कहा कि हालिया इज़रायल—ईरान सैन्य टक्कर का दोहराव नहीं होना चाहिए। युद्ध से ईरान के सवाल का समाधान नहीं होगा। वांग यी ने कहा कि ईरान के नाभिकीय सवाल के सच्चे समाधान को मध्यपूर्व सवाल के केंद्र यानी फिलिस्तीन सवाल से नहीं कतराना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)    

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें