Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिछले साल शिनच्यांग में गरीबी से बाहर निकलने वाले लोगों की प्रति व्यक्ति शुद्ध आय 12.1% की वृद्धि

March 1, 2023

पिछले साल शिनच्यांग में गरीबी से बाहर निकलने वाले लोगों की प्रति व्यक्ति शुद्ध आय 12.1% की वृद्धि

वर्ष 2022 शिनच्यांग गरीबी उन्मूलन की उपलब्धियों और ग्रामीण पुनरोद्धार के साथ प्रभावी संबंध को मजबूत करने और विस्तार करने में नई प्रगति हासिल हुई, और गरीबी से बाहर निकाले गए लोगों की आय में तेजी से वृद्धि हुई। 27 फरवरी को शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की सरकार के समाचार कार्यालय द्वारा आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में मिली खबर के अनुसार पिछले वर्ष शिनच्यांग में गरीबी से बाहर निकलने वाले लोगों की प्रति व्यक्ति शुद्ध आय 14,951 युआन थी, जो वर्ष 2021 से 12.1% की वृद्धि हुई।

शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के ग्रामीण पुनरोद्धार ब्यूरो के प्रथम श्रेणी निरीक्षक छेन लेई ने न्यूज ब्रीफिंग में परिचय दिया कि वर्ष 2022 मुख्य सहायता नीतियों की समग्र स्थिरता को बनाए रखने के आधार पर शिनच्यांग ने गरीबी की वापसी को रोकने के लिए निगरानी तंत्र की स्थापना की, और विकासशील उद्योगों और रोजगार को स्थिर करने जैसी नीतियों में सुधार किया। 10,000 युआन से कम की प्रति व्यक्ति शुद्ध आय वाली गरीबी से बाहर निकलने वाली आबादी 2021 के अंत में 9 लाख 50 हजार से घटकर 2022 के अंत में 2 लाख 57 हजार एक सौ हो गई, यानी 72.9% की गिरावट हुई।

इस के साथ पिछले साल शिनच्यांग ने सक्रिय रूप से ग्रामीण उद्योग संवर्धन कार्यों को लागू किया, और गरीबी से बाहर निकलने वाले क्षेत्रों में विकास की गति में काफी वृद्धि हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें