न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: अमरीका ने पहलगाम में ‘जघन्य’ आतंकवादी हमला करने के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाए जाने का आह्वान करते कहा कि वह भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है। अमरीकी विदेश मंत्रलय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि हम लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त करते हैं और घायलों के स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाए जाने का आह्वान करते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...