इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक छोटा प्राइवेट प्लेन हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने की कोशिश में एक तेज रफ्तार कार से जा टकराया। यह पूरा हादसा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
ब्रेवार्ड काउंटी फायर रेस्क्यू के मुताबिक, सिंगल-इंजन वाले सेसना 152 प्लेन में दो लोग सवार थे। उड़ान के दौरान अचानक इंजन फेल हो गया। मजबूरी में पायलट ने हाईवे पर उतरने की कोशिश की, लेकिन लैंडिंग के दौरान प्लेन सीधी आ रही टोयोटा कैमरी कार से टकरा गया।
ये भी पढ़ें: MP में दर्दनाक सड़क हादसा, BDS के 4 जवानों की मौके पर मौत
कौन-कौन घायल हुआ?
कार चला रही 57 साल की महिला को हल्की चोटें आईं और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि प्लेन में मौजूद पायलट और उसके साथ बैठा यात्री सुरक्षित बच निकले।
वीडियो वायरल
“And boom… front tire just goes right onto the car that’s right in front of us. It was so scary.”
Jaw-dropping video of the I95 Plane Crash– @MeghanMoriarty_ talks with the videographer at 4 on @wesh. pic.twitter.com/LuxVoXSNs4
— Mike Hanson (@MikeWESH_2) December 9, 2025
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाईवे पर ट्रैफिक के बीच प्लेन नीचे उतरते हुए अचानक कार से भिड़ जाता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। हादसे के बाद हाईवे के एक हिस्से को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh में हाईवे का सफर हुआ महंगा, टोल टैक्स की बढ़ीं कीमतें, 6 महीनों में दोगुने हुए रेट
जांच जारी
अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि इंजन फेल होने की वजह क्या थी और लैंडिंग के दौरान प्लेन कार से कैसे टकराया। मलबा हटाने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में बचावकर्मी मौजूद रहे।