Site icon Dainik Savera Times

पेसमेकर लगाने के लिए हुई सर्जरी के बाद Norwayके राजा Harald को लेकर रवाना हुआ विमान

लैंगकावी (मलेशिया): पेसमेकर सर्जरी कराने के एक दिन बाद नॉर्वे के राजा हेराल्ड को लेकर जा रहे एक विमान के रविवार को मलेशिया से उड़ान भारने की सूचना मिली है। शाही महल ने मंगलवार को बताया कि यूरोप के सबसे उम्रदराज शासक हेराल्ड को उत्तरी रिजॉर्ट द्वीप लैंगकावी में छुट्टियों के दौरान संक्रमण के बाद मलेशिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाही महल के अनुसार, उनकी कम हृदय गति के कारण अस्थायी पेसमेकर लगाने के लिए शनिवार को सुल्तान मलीहा हॉस्पिटल में सर्जरी की गयी। नॉर्वे के मीडिया संगठनों ने बताया कि हेराल्ड अपना 87वां जन्मदिन मनाने के लिए अपनी पत्नी महारानी सोनजा के साथ मलेशिया गए थे।

ऑस्लो से बृहस्पतिवार को उड़ान भरने वाला स्कैन्डेवियन एयरलाइंस का चिकित्सा विमान शुक्रवार को लैंगकावी पहुंचा। ‘फ्लाइटरडार24’ के अनुसार, इसी विमान ने संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह रवाना होने के लिए रविवार को लैंगकावी से उड़ान भरी। शारजाह से उसके नॉर्वे जाने की संभावना है।

Exit mobile version