Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो ने आर्थिक स्थिति और कार्य से जुड़ी बैठक आयोजित की

July 24, 2023

सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो ने आर्थिक स्थिति और कार्य से जुड़ी बैठक आयोजित की

सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो ने 24 जुलाई को वर्तमान में चीन की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करने और दूसरी छमाही में आर्थिक कार्य का प्रबंध करने के लिये एक बैठक आयोजित की। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने इस बैठक की अध्यक्षता की।

इस वर्ष शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी केंद्रीय कमेटी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न विभागों ने महामारी की रोकथाम और नियंत्रण तथा आर्थिक और सामाजिक विकास का बेहतर समन्वय किया, और विकास और सुरक्षा का बेहतर समन्वय किया। चीन की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सुधार जारी है। उच्च गुणवत्ता वाले विकास में ठोस प्रगति हुई। खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा की प्रभावी गारंटी है। समग्र सामाजिक स्थिति स्थिर रही, जिससे वार्षिक आर्थिक और सामाजिक विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अच्छी नींव तैयार हुई।

बैठक में यह कहा गया है कि वर्तमान में आर्थिक संचालन को नई कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका मुख्य कारण अपर्याप्त घरेलू मांग है। कुछ उद्यमों को संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, प्रमुख क्षेत्रों में कई छिपे हुए जोखिम हैं, और बाहरी वातावरण जटिल और गंभीर है। पर चीन की अर्थव्यवस्था में काफी लचीलापन और क्षमता है, और दीर्घकालिक सुधार की बुनियादी स्थिति नहीं बदली है।

गौरतलब है कि 21 जुलाई को सीपीसी की केंद्रीय कमेटी ने चुंगनानहाई में गैर-पार्टी व्यक्तियों के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया, और वर्तमान में चीन की आर्थिक स्थिति और दूसरी छमाही के आर्थिक कार्य पर उन की राय व सुझाव सुन लिये। शी चिनफिंग ने इस संगोष्ठी की अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण भाषण भी दिया। उन्होंने बल देकर कहा कि दूसरी छमाही में आर्थिक कार्यों को अच्छी तरह से करने के लिये हमें स्थिरता बनाए रखते हुए प्रगति हासिल करनी चाहिये, नई विकास अवधारणा का पूर्ण, सटीक और व्यापक कार्यान्वयन करना चाहिये। साथ ही नये विकास पैटर्न के निर्माण में तेजी लाने के साथ व्यापक रूप से सुधार और खुलेपन को गहरा करना, और मैक्रो नीति विनियमन को बढ़ाना चाहिये।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें