चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति की आधिकारिक पत्रिका छ्योशी का तीसरा अंक, जो 1 फरवरी को प्रकाशित होगा, उसमें सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा, जिसका शीर्षक है “चीनी विशेषताओं के साथ वित्तीय विकास को मार्ग अपनाना और एक वित्तीय शक्ति का निर्माण करना।”
लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, चीन ने नए युग में वित्तीय विकास के नियमों का सक्रिय रूप से अध्ययन किया है, चीनी विशेषताओं वाले समाजवादी वित्त के सार की अपनी समझ को लगातार गहरा किया है, और वित्तीय अभ्यास, सिद्धांत और प्रणाली में नवाचार को लगातार बढ़ावा दिया है, मूल्यवान अनुभव संचित किया है और धीरे-धीरे चीनी विशेषताओं वाले वित्तीय विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।
लेख में कुछ महत्वपूर्ण विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया:पहला- वित्तीय कार्यों पर सीपीसी केंद्रीय समिति के केंद्रीकृत और एकीकृत नेतृत्व का समर्थन करें। दूसरा- जन-केंद्रित मूल्य अभिविन्यास का पालन करें। तीसरा- वास्तविक अर्थव्यवस्था के लिए वित्तीय सेवाओं को मूलभूत उद्देश्य के रूप में मानें। चौथा- जोखिम निवारण और नियंत्रण को वित्तीय कार्यों का शाश्वत विषय मानें। पांचवां- बाजार-उन्मुख और विधि-शासन ढांचे के भीतर वित्तीय नवाचार और विकास को बढ़ावा दें। छठा- वित्तीय क्षेत्र में आपूर्ति-पक्ष संरचनात्मक सुधारों को सुदृढ़ करें। सातवां- वित्तीय खुलेपन और सुरक्षा के समन्वित दृष्टिकोण का समर्थन करें। आठवां- स्थिरता बनाए रखते हुए प्रगति की खोज के सामान्य सिद्धांत का समर्थन करें।
लेख में यह कहा गया है कि एक मजबूत वित्तीय राष्ट्र के निर्माण के लिए, चीनी विशेषताओं वाली आधुनिक वित्तीय प्रणाली के निर्माण में तेजी लाना अनिवार्य है। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले वित्तीय विकास को बढ़ावा देने और एक मजबूत वित्तीय राष्ट्र का निर्माण करने के लिए, कानून के शासन और सद्गुण के शासन के संयोजन का पालन करना चाहिए, उत्कृष्ट पारंपरिक चीनी संस्कृति को जोरदार ढंग से बढ़ावा देना चाहिए और चीनी विशेषताओं वाली वित्तीय संस्कृति को सक्रिय रूप से विकसित करना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)