Site icon Dainik Savera Times

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष ने सान्या एशियन बीच गेम्स के आयोजन की सराहना की

the Sanya Asian Beach Games

the Sanya Asian Beach Games

इंटरनेशनल डेस्क: 24 अप्रैल को 2026 के छठे एशियन बीच गेम्स के बीच कबड्डी स्पर्धा के पुरुष वर्ग बी के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 52-32 से हराकर अपनी मजबूत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैच के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पी.टी. उषा ने संवाददाताओं से बातचीत में भारतीय दल के प्रदर्शन, युवा खिलाड़ियों के विकास और सान्या एशियन बीच गेम्स के आयोजन पर अपने विचार साझा किए।

भारतीय दल के समग्र प्रदर्शन पर उषा ने कहा, “हमें कबड्डी, बास्केटबॉल, कुश्ती और सेलिंग जैसे खेलों में अच्छी ताकत हासिल है। विशेष रूप से हमारी सेलिंग टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जिनमें एक 14 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल है। उनके लिए यह एशियन बीच गेम्स एक अमूल्य अनुभव है, और उम्मीद है कि उनमें से कुछ अगले एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे। यह अनुभव उनके लिए बेहद फायदेमंद होगा।”

युवा खिलाड़ियों के विकास के लिए एशियन बीच गेम्स के महत्व पर जोर देते हुए उषा ने कहा, “यह बेहद ज़रूरी है। सिर्फ अभ्यास से मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना संभव नहीं है। खिलाड़ियों को अधिक व्यावहारिक मैच अनुभव की आवश्यकता होती है। इस तरह की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर ही वे वास्तव में विश्व स्तरीय खिलाड़ी बन सकते हैं।”

अंत में, उषा ने सान्या एशियन बीच गेम्स के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा, “मैंने कई खेल आयोजनों में हिस्सा लिया है, लेकिन चीन ने इस बार बहुत अच्छा आयोजन किया है। उद्घाटन समारोह और बाकी सभी व्यवस्थाएं बहुत शानदार थीं, और स्टेडियम का निर्माण भी उच्च स्तरीय है। हालांकि खेल अभी शुरू ही हुए हैं, मैं पहले ही सेलिंग और कबड्डी स्थलों का दौरा कर चुकी हूं, और सभी आयोजन व्यवस्थाएं बहुत बेहतरीन और दुरुस्त हैं।”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version