Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जलवायु कार्रवाई बढ़ाने पर चीन-अमेरिका कार्य समूह की दूसरी बैठक

September 10, 2024

जलवायु कार्रवाई बढ़ाने पर चीन-अमेरिका कार्य समूह की दूसरी बैठक

चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय ने 8 सितंबर को घोषणा की कि 4 से 6 सितंबर तक चीन-अमेरिका “21वीं सदी के 20 वाले दशक में जलवायु कार्रवाई बढ़ाने पर चीन-अमेरिका कार्य समूह ” की दूसरी बैठक पेईचिंग में आयोजित की गई।

बैठक की सह-अध्यक्षता जलवायु परिवर्तन के लिए चीन के विशेष दूत ल्यू च्नमिन और अंतर्राष्ट्रीय जलवायु नीति के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जॉन पोडेस्टा ने की। दोनों पक्षों ने जलवायु संकट से निपटने पर चर्चा की, जिसमें 2030 राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को लागू करना और सम्बंधित 2035 एनडीसी को तैयार करना शामिल है।

दोनों पक्ष 21वीं सदी के 20 वाले दशक में जलवायु कार्रवाई बढ़ाने पर चीन-अमेरिका कार्य समूह के तहत तकनीकी और नीतिगत संवाद का स्वागत करते हैं, जिसमें ऊर्जा परिवर्तन, मीथेन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और संसाधन प्रयोग की कुशलता आदि शामिल है ।दोनो पक्षों ने आदान प्रदान बनाए रखने के लिए उम्मीद जतायी ।

दोनों पक्ष बातचीत और सहयोगा को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और सभी दलों से जुड़ कर COP29 की सफलता को बढ़ावा देने, नए सामूहिक लक्ष्य और दूसरों के बीच पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 के परिणाम जैसे क्षेत्र में अज़रबैजान के अध्यक्ष देश का समर्थन करेंगे।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें