Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

CPC की 20वीं केंद्रीय समिति का दूसरा पूर्णाधिवेशन सम्पन्न

March 1, 2023

CPC की 20वीं केंद्रीय समिति का दूसरा पूर्णाधिवेशन सम्पन्न

सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के दूसरे पूर्णाधिवेशन का आयोजन वर्ष 2023 के 26 से 28 फ़रवरी तक पेइचिंग में किया गया। केंद्रीय समिति के 203 सदस्यों और 170 वैकल्पिक सदस्यों ने इस पूर्णाधिवेशन में भाग लिया। केंद्रीय अनुशासनात्मक निरीक्षण आयोग के उप सचिव और संबंधित विभागों के प्रभारी कामरेड गैर-मतदान प्रतिनिधियों के रूप में बैठक में शामिल हुए। पोलिट ब्यूरो ने इस पूर्णाधिवेशन की अध्यक्षता की। और केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने महत्वपूर्ण भाषण दिया। पूर्णाधिवेशन में पोलित ब्यूरो द्वारा सौंपी गयी शी चिनफिंग की कार्य रिपोर्ट को सुनाया गया और इस की चर्चा की गयी।

पोलित ब्यूरो द्वारा 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के पहले सत्र के लिये प्रस्तावित राज्य संस्थानों के नेतृत्व के लिए उम्मीदवारों की सुझाई गई सूची और 14वीं सीपीपीसीसी के पहले सत्र के लिये प्रस्तावित उम्मीदवारों की सुझाई गई सूची को पारित किया गया। राय के व्यापक आग्रह के आधार पर प्रस्तावित पार्टी और राज्य संस्थागत सुधार योजना की समीक्षा और अनुमोदन किया गया। शी चिनफिंग ने पूर्णाधिवेशन में पार्टी और राज्य संस्थागत सुधार योजना” की व्याख्या की।

पूर्णाधिवेशन ने सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के पहले पूर्णाधिवेशन के बाद से पोलित ब्यूरो के काम की पूरी तरह से पुष्टि की। 14वीं एनपीसी
के पहले सत्र और 14वीं सीपीपीसीसी के पहले सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन पार्टी और देश के सभी जातीय समूहों के लोगों को एकजुट करके व्यापक रूप से समाजवादी आधुनिक देश का निर्माण करने, व्यापक रूप से चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को बढ़ावा देने के लिये बहुत महत्वपूर्ण है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें