Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता में लगातार वृद्धि के साथ संरचना में सुधार जारी

June 30, 2025

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता में लगातार वृद्धि के साथ संरचना में सुधार जारी

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के संगठन मंत्रालय के नवीनतम पार्टी आंकड़ों के अनुसार 2024 के अंत तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों की कुल संख्या 10 करोड़ 2 लाख 71 हजार थी, जो पिछले वर्ष से 10 लाख 86 हजार की शुद्ध वृद्धि रही। देश में ज़मीनी स्तर पर 52 लाख 50 हजार पार्टी संगठन हैं, जो पिछले वर्ष से 74 हजार की शुद्ध वृद्धि रही। 

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सुधार की भावना और सख्त मानकों के साथ पार्टी का संचालन करने पर जोर देती है, तथा जमीनी स्तर के संगठनों को मजबूत करने का प्रयास करती है। यह चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण के माध्यम से मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प के महान कार्य को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत संगठनात्मक गारंटी प्रदान करता है।

ध्यान रहे, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों की कुल संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। पार्टी के कुल सदस्यों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 1.1% की वृद्धि हुई। पार्टी सदस्य टीम की संरचना को अनुकूलित किया जाना जारी है। इसके साथ पार्टी सदस्यों की शिक्षा और प्रबंधन को और मजबूत किया जा रहा है, जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहे हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें