Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

37वें कैंटन फेयर का तीसरा चरण उद्घाटित

May 2, 2025

37वें कैंटन फेयर का तीसरा चरण उद्घाटित

इंटरनेशनल डेस्क : 137वें कैंटन फेयर का तीसरा चरण यानी “बेटर लाइफ” 1 मई को उद्घाटित हुआ, जिसमें 12,043 कंपनियों ने भाग लिया। कैंटन फेयर के तीसरे चरण में पांच क्षेत्रों में 21 प्रदर्शनी क्षेत्र हैं: खिलौने और मातृत्व एवं शिशु उत्पाद, फैशन, घरेलू वस्त्र, स्टेशनरी, तथा स्वास्थ्य एवं अवकाश। प्रदर्शनी लगाने वाली कंपनियां उपभोक्ताओं की गहन मांगों का पता लगाती हैं तथा बेहतर जीवन अनुभव बनाने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करने के लिए इन क्षेत्रों में अधिक वैयक्तिकृत और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद लॉन्च करती हैं।

कैंटन फेयर के आयोजक चीनी विदेश व्यापार केंद्र ने एक नोटिस जारी कर कहा कि ग्रामीण पुनरोद्धार जैसे प्रदर्शनी क्षेत्रों (विशेष क्षेत्रों) में बूथ शुल्क में छूट देने के अलावा, 137वें कैंटन फेयर में अन्य निर्यात प्रदर्शनियों के प्रदर्शकों के लिए बूथ शुल्क में भी 50% की कमी की जाएगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें