Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का तीसरा रिहर्सल आयोजित

January 29, 2024

2024 सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का तीसरा रिहर्सल आयोजित

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के वर्ष 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का तीसरा रिहर्सल 28 जनवरी को आयोजित हुआ। वर्तमान स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के कार्यक्रम उत्कृष्ट पारंपरिक चीनी संस्कृति से प्रेरित हैं और सुखमय जीवन पर लोगों के विश्वास व प्रयास दिखाते हैं, जिससे पूरी दुनिया के चीनियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी जाएंगी।

कार्यक्रम समूह द्वारा बनाए गए रचनात्मक प्रोग्राम में समृद्ध और विविध चीनी खाद्य संस्कृति दिखाई गई, जिससे लूंग वर्ष में अच्छी फसल की शुभकामनाएं दी जाती हैं। वहीं परंपरागत चीनी व्यायाम के अभिनव प्रदर्शन से व्यापक दर्शकों को अच्छे स्वास्थ्य और चिरस्थाई आशीर्वाद के लिए शुभकामनाएं दी जाती हैं। कार्यक्रमों में हर जगह नववर्ष की सच्ची शुभकामनाएं देखने को मिलती हैं, जिससे लोगों की इच्छा दिखाई देती है।

रिहर्सल में नेटीजनों में लोकप्रिय आम लोग भी शामिल हुए। स्प्रिंग फेस्टिवल गाला दल लगातार मेहनत से काम करने वाले और अच्छे जीवन के लिए प्रयास करने वाले व्यापक आम लोगों को आमंत्रण देता है। स्प्रिंग फेस्टिवल गाला की प्रस्तावना कार्यक्रम 26 जनवरी को अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुरू हुआ। बाद में स्विट्जरलैंड और केन्या आदि कई देशों में आयोजित होगा। उद्देश्य है कि स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के माध्यम से दुनिया भर के लोग और अच्छे से चीन और चीनी संस्कृति समझ सकेंगे और वसंत त्योहार व चीनी सभ्यता का आकर्षण महसूस कर सकेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें