Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में त्रिघाटी के नये जलमार्ग का निर्माण शुरू

June 9, 2026

चीन में त्रिघाटी के नये जलमार्ग का निर्माण शुरू

इंटरनेशनल डेस्क: चीन की सब से लंबी नदी यांगत्सी नदी पर स्थित त्रिघाटी के नये जलमार्ग के निर्माण की शुरुआती रस्म 8 जून को मध्य चीन के हुपेइ प्रांत के ईछांग शहर में आयोजित हुई। चीनी उप प्रधान मंत्री तिंग शुएशांग ने इसमें भाग लेकर इस परियोजना की शुरुआत की घोषणा की।

त्रिघाटी के नये जलमार्ग की परियोजना त्रिघाटी जल संरक्षण परियोजना के बाद यांगत्सी नदी पर सबसे बड़ी परियोजना है। अनुमान है कि इस का कुल निवेश 7720 करोड़ युवान से अधिक होगा। यह परियोजना पूरी किये जाने के बाद यांगत्सी नदी पर जल परिवहन की क्षमता में बड़ी उन्नति आएगी और यांगत्सी नदी आर्थिक पट्टी के गुणवत्तापूर्ण विकास में भी बड़ी मदद मिलेगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें