Site icon Dainik Savera Times

मई दिवस के पहले दिन चीन में यात्रा करने वाले अंतर-क्षेत्रीय लोगों की कुल संख्या 34 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद

चीन के यातायात और परिवहन मंत्रालय से मिली ख़बर के अनुसार, मई दिवस की छुट्टी के पहले दिन, यात्रा करने वाले अंतर-क्षेत्रीय लोगों की कुल संख्या 34.41 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

सड़क यात्रियों की संख्या 31.524

इनमें से सड़क मार्ग से यात्रियों की संख्या 31.524 करोड़, जलमार्ग से यात्रियों की संख्या 17.3 लाख और हवाई मार्ग से यात्रियों की संख्या 23.3 लाख है। चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड के अनुसार, 1 मई को राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली द्वारा 2.48 करोड़ यात्रियों के परिवहन की उम्मीद है, जिसके लिए 2,070 अतिरिक्त यात्री ट्रेनों की योजना बनाई गई है। 30 अप्रैल को राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली ने 197.9 लाख यात्रियों को सेवाएं दीं, और परिवहन सुचारू रूप से और व्यवस्थित तरीके से चला।

देशभर की यात्रा में दिखा उछाल

1 मई को सुबह 8:00 बजे तक, 12306 रेलवे टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर मई दिवस की छुट्टी के लिए कुल 10.654 करोड़ ट्रेन टिकट बेचे जा चुके थे। चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, मई दिवस की छुट्टी के पहले दिन देशभर में यात्रा में भारी उछाल देखा गया, जिससे राजमार्गों पर यातायात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। 1 मई को शाम 6 बजे तक, देशभर में सड़क यातायात सुरक्षा की स्थिति स्थिर बनी रही और पांच या उससे अधिक लोगों की मौत वाली कोई बड़ी सड़क दुर्घटना दर्ज नहीं की गई।

तैयार कीं आपातकालीन योजनाएं

सभी स्तरों पर सार्वजनिक सुरक्षा यातायात प्रबंधन विभागों ने योजनाएं और आपातकालीन योजनाएं तैयार कीं, घनिष्ठ समन्वय और सहयोग किया, यातायात नियमों के उल्लंघन मामलों की कड़ी जांच की, यातायात नियंत्रण और प्रबंधन को मजबूत किया और छुट्टी के दौरान जनता की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version