Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फोटोग्राफी का असली अर्थ अज्ञात सुंदरता की खोज करना है

January 29, 2024

फोटोग्राफी का असली अर्थ अज्ञात सुंदरता की खोज करना है

चाइना मीडिया ग्रुप ने हाल में स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के तीसरे रिहर्सल में भाग लेने के लिए फोटोग्राफी ब्लॉगर शी च्यातोंग को आमंत्रित किया। शी च्यातोंग अपने कैमरे से लोगों को गर्मजोशी और दयालुता दिखाने के लिए इंटरनेट पर लोकप्रिय हैं। शी च्यातोंग का जन्म वर्ष 2000 में हुआ। विश्वविद्यालय में उन्होंने फोटोग्राफी सीखना शुरू किया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अकाउंट खोला। अधिकांश फोटोग्राफी की तरह शी च्यातोंग शुरू में केवल सुंदर मॉडलों के लिए फोटो खींचते थे, लेकिन उन्होंने पता लगा कि फोटोग्राफी का असली अर्थ मौजूदा सुंदरता की नकल करना नहीं है, बल्कि उस सुंदरता की खोज करना है जिसे लोगों ने कभी नहीं देखा।

तब उन्होंने आम लोगों और विशेष समूहों के लिए फोटो खींचना शुरू किया। शी च्यातोंग अपने कैमरे से आम लोगों की मर्मस्पर्शी कहानी सुनाते हैं। उनका अकाउंट फोटोग्राफी दिखाने के साथ गर्मी पहुंचाता है और हर जीवन को खिलने देता है। चाइना मीडिया ग्रुप का स्प्रिंग फेस्टिवल गाला चीनी परंपरागत वसंत त्योहार की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो वर्ष 1979 में शुरू हुआ। हाल में स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का तीसरा रिहर्सल आयोजित हुआ। शी च्यातोंग के अलावा, कई आम लोग भी रिहर्सल में उपस्थित हुए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें