Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोनों राष्ट्रपतियों ने चीन के “कजाकस्तान पर्यटन वर्ष” के उद्घाटन समारोह पर बधाई संदेश भेजा

March 30, 2024

दोनों राष्ट्रपतियों ने चीन के “कजाकस्तान पर्यटन वर्ष” के उद्घाटन समारोह पर बधाई संदेश भेजा

29 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और कज़ाख राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव ने क्रमशः वर्ष 2024 चीन के “कजाकस्तान पर्यटन वर्ष” के उद्घाटन समारोह पर बधाई संदेश भेजा। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और कजाकस्तान अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त और अच्छे साझेदार हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच हजारों वर्षों का मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का इतिहास रहा है और उन्होंने संयुक्त रूप से प्राचीन सिल्क रोड के साथ सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख की सुंदर कविता लिखी है।

2013 में, मैंने पहली बार कजाकस्तान में “सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट” के संयुक्त निर्माण की पहल का प्रस्ताव रखा था। 10 से अधिक वर्षों में दोनों देशों ने “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया है और विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग में उपयोगी परिणाम प्राप्त किए हैं, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ हुआ है। शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पर्यटन सहयोग चीन और कजाकस्तान के लोगों के बीच एक महत्वपूर्ण पुल है।

पिछले साल, राष्ट्रपति टोकायेव और मैंने संयुक्त रूप से 2024 को चीन के कजाकस्तान पर्यटन वर्ष के रूप में घोषित किया था। आशा है कि दोनों देश पर्यटन वर्ष के अवसर पर लाभ उठाकर पर्यटन सहयोग को गहरा करेंगे, कर्मियों के आदान-प्रदान को बढ़ाएंगे, सहस्राब्दी मित्रता को जारी रखेंगे, और चीन-कजाकस्तान संबंधों के नए “सुनहरे तीस साल” बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें