Site icon Dainik Savera Times

चीनी अर्थव्यवस्था की जीवंतता सामने आयी

चीन के विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न व्यवसायों में विकास की गति तेज हुई। चीनी अर्थव्यवस्था की जीवंतता सामने आयी। चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र वार्ता के पहले चरण का परामर्श 7 फरवरी को शुरू हुआ। दोनों पक्षों ने वार्ता की प्रक्रिया और व्यवस्था पर विचारों का गहन आदान-प्रदान किया। पिछले साल नवंबर में चीन और आसियान ने मुक्त व्यापार क्षेत्र वार्ता शुरू करने की घोषणा की। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि वार्ता में माल व्यापार, निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था और हरित अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। इसका उद्देश्य चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र को अधिक सहिष्णु, आधुनिक, व्यापक और लाभकारी बनाना है।

हाल ही में चीनी जन बैंक (पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना) और ब्राजील के केंद्रीय बैंक (सेंट्रल बैंक ऑफ ब्राजील) ने ब्राजील में आरएमबी के लिए लेखा प्रणाली पर एक सहयोग ज्ञापन संपन्न किया। यह चीन और ब्राजील की कंपनियों और वित्तीय संगठनों को आरएमबी में सीमा-पार व्यापार करने की सुविधा प्रदान करेगा। ऐसे में चीन और ब्राजील के बीच व्यापार और निवेश आसान हो जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version