Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 1908 में हुआ था जन्म

January 4, 2025

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 1908 में हुआ था जन्म

टोक्यो: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला के रूप में पहचानी जाने वाली 116 वर्षीय टोमिको इटूका का निधन हो गया है। उनका जन्म 23 मई, 1908 को ओसाका में हुआ था। ह्योगो प्रान्त की नगर सरकार ने बताया कि इटूका का इस हफ्ते की शुरुआत में पश्चिमी जापान के आशिया शहर के एक नर्सिग होम में निधन हो गया, जहां वह रहती थीं। रिपोर्ट के अनुसार जिस शहर में वह रहती थीं, वहां के विशेष नर्सिग होम में वह अपने पसंदीदा लैक्टिक एसिड ¨ड्रक का आनंद लेती थीं और अक्सर कर्मचारियों को धन्यवाद कहती थीं। दिसंबर 2023 में ओसाका प्रान्त के काशीवारा में 116 वर्षीय फुसा तात्सुमी की मृत्यु के बाद इटूका जापान में सबसे बुजुर्ग जीवित शख्स बनी थी।

फुसा तात्सुमी का जन्म 25 अप्रैल, 1907 को हुआ था और उन्होंने अपने अंतिम दिन काशीवारा के एक नर्सिग होम में बिस्तर पर बिताए थे। फुकुओका में 119 वर्षीय महिला की मृत्यु के बाद अप्रैल 2022 में तात्सुमी जापान में सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति बन गई थीं। सितंबर 2024 में गिनीज वल्र्ड रिकॉर्डस द्वारा इटूका को दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के रूप में मान्यता दी गई। उन्हें स्पेन के कैटेलोनिया के ओलोट की 117 वर्षीय मारिया ब्रान्यास मोरेरा की मृत्यु के बाद। गिनीज वल्र्ड रिकॉर्डस के अनुसार मोरेरा का जन्म 4 मार्च, 1907 को हुआ था।

ये भी देखें : मौसम: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत भरी खबर, 13 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें