Site icon Dainik Savera Times

शीआन-यानआन हाई-स्पीड रेलवे आधिकारिक तौर पर परिचालन के लिए खुली

26 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे, ट्रेन C9309 यानआन स्टेशन से रवाना हुई, जिसके साथ ही शीआन-यानआन हाई-स्पीड रेलवे का आधिकारिक उद्घाटन हो गया। इसके साथ ही चीन का हाई-स्पीड रेल नेटवर्क 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबा हो गया है और इस तरह दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक हाई-स्पीड रेल नेटवर्क सफलतापूर्वक स्थापित हो गया है।

शीआन-यानआन हाई-स्पीड रेलवे शेन शी प्रांत के शीआन शहर से शुरू होती है, वेइनान शहर और टोंगछ्वान शहर से होते हुए यानआन शहर के यानआन स्टेशन पर समाप्त होती है। यह लाइन 299 किलोमीटर लंबी है और इसकी गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। परिचालन के प्रारंभिक चरण में, प्रतिदिन अधिकतम 38 हाई-स्पीड ट्रेनें चलेंगी, और शीआन नॉर्थ से यानआन स्टेशन तक की सबसे तेज़ यात्रा में 68 मिनट लगेंगे, जो कि वर्तमान पारंपरिक रेलवे यात्री ट्रेनों की तुलना में 62 मिनट कम है। इस हाई-स्पीड रेलवे के खुलने के साथ ही चीन में हाई-स्पीड रेलवे की कुल परिचालन दूरी 50 हजार किलोमीटर से अधिक हो गई है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

Exit mobile version