Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में 18.1 करोड़ पंजीकृत व्यावसायिक संस्थाएँ हैं

November 7, 2023

चीन में 18.1 करोड़ पंजीकृत व्यावसायिक संस्थाएँ हैं

चीनी बाजार पर्यवेक्षण महा ब्यूरो ने 7 नवंबर को इस साल की पहली तीन तिमाहियों में परिचालन संस्थाओं पर डेटा जारी किया, जिससे पता चलता है कि सितंबर 2023 के अंत तक, देश भर में पंजीकृत व्यावसायिक संस्थाओं की संख्या 18.1 करोड़ तक पहुंच गई, जो साल 2022 के अंत की तुलना में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

आंकड़ों से यह भी पता चला कि इस साल चीन में एक जीवंत उद्यमशीलता का माहौल है। पहली तीन तिमाहियों में, देश भर में कुल 2 करोड़ 48 लाख 8 हज़ार नई व्यावसायिक इकाइयाँ स्थापित हुईं, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 12.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती हैं। इनमें 75 लाख 18 हज़ार नए उद्यम और 1 करोड़ 71 लाख 96 हज़ार नई व्यक्तिगत औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयाँ थीं। ये आंकड़े साल 2022 की पहली तीन तिमाहियों की तुलना में क्रमशः 15.4 प्रतिशत और 11.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हैं।

इसके अलावा, निजी और विदेशी वित्त पोषित उद्यमों के विकास के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। जनवरी से सितंबर तक, नव स्थापित निजी उद्यमों की संख्या में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, जनवरी से सितंबर 2022 तक की तुलना में नव स्थापित विदेशी वित्त पोषित उद्यमों की संख्या में 29.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इस अवधि के दौरान, एकाधिक स्वामित्व वाले उद्यमों की सकारात्मक वृद्धि प्रवृत्ति चीनी बाजार के लिए बेहतर दृष्टिकोण का संकेत देती है। यह बढ़ते निवेश विश्वास को दर्शाता है और अंतरराष्ट्रीय निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में चीनी बाजार की पुष्टि करता है।

 (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें