Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मूल समस्या के समाधान से चीन-अमेरिका संबंध में सुधार की उम्मीद

April 29, 2024

मूल समस्या के समाधान से चीन-अमेरिका संबंध में सुधार की उम्मीद

26 अप्रैल को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यात्रा पर आये अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भेंट के समय बल दिया कि चीन एक समृद्ध, खुला,विकसित और आत्म-विश्वास वाला अमेरिका देखना चाहता है। आशा है कि अमेरिका भी सकारात्मक दृष्टि से चीन का विकास देखेगा। उन्होंने ने बल दिया कि दोनों देशों को प्रतिद्वंद्वी के बजाय साझेदार होना, पारस्परिक नुकसान के बजाय एक दूसरे की सफलता में पारस्परिक मदद करना और मतभेद को ताक पर रखकर समानताओं की खोज करनी चाहिए। भेंट के दौरान, अमेरिकी पक्ष ने चीन के प्रति कई राजनीतिक वादे दोहराये और चीन के साथ संवाद बनाए रखकर चीन-अमेरिका संबंधों का स्थिर विकास बढ़ाने की आशा व्यक्त की।

चीन अमेरिका संबंधों के लिए रणनीतिक पहचान एक मूल सवाल है। अगर अमेरिका चीन को सहयोगी साथी देखता है, तो दोनों पक्षों को लाभ होगा और विश्व में अधिक स्थिरता और निश्चितता आएगी। अगर अमेरिका चीन को प्रमुख प्रतिद्वंद्वी देखता है, तो द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर सवाल पैदा होगा। पिछले नंबर में चीन-अमेरिका शिखर बैठक के बाद दोनों देशों के बीच संबंध आम तौर पर स्थिर हो गये। दोनों पक्षों ने सिलसिलेवार वार्तालाप आयोजित किये। ब्लिंकन की चीन यात्रा में दोनो पक्षों ने पाँच सूत्रीय आम सहमतियां भी प्राप्त कीं। लेकिन चीन-अमेरिका संबंध के सुधार के साथ नकारात्मक तत्व भी बढ़ रहे हैं।

उदाहरण के लिए तथाकथित आवश्यकता से अधिक उत्पादन, चीन के थाईवान से संबंधी अमेरिकी विधेयक इत्यादि। स्थानीय विश्लेषकों के विचार में दोनों देशों के विभिन्न जगत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय चीन-अमेरिका संबंध की स्थिरता का स्वागत करते हैं। चीन अमेरिका संबंध के विकास का वर्तमान रूझान पाना आसान नहीं है। दोनों पक्षों को सैन-फ्रांसिस्को विजन को वास्तविकता में बदलने के लिए समान कोशिश जारी रखनी है ताकि चीन-अमेरिका संबंध सच्चे मायने में स्थिर हो जाए और आगे बढ़े। अमेरिका के लिए चीन के प्रति गलत पहचान ठीक करना और सही दृष्टि से चीन का विकास देखना हमेशा प्राथमिकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें