
उन्होंने कहा कि थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारे एक चीन है। थाईवान चीन का अभिन्न अंग है। थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर मछुआरे प्राचीन काल से श्याजिन सागर के पारंपरिक मछली पकड़ने के मैदान में काम करते हैं। वहाँ कभी भी कोई तथाकथित निषिद्ध या प्रतिबंधित जल क्षेत्र नहीं है। मुख्यभूमि चीन थाईवान के लोगों
के प्रति सद्भावना से भरा है, लेकिन मछुआरों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए थाईवान की उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं कर सकता। थाईवान को जहाज़ और लोगों को जल्द से जल्द रिहा करना चाहिए, सच्चाई का पता लगाना चाहिए और ज़िम्मेदार लोगों से गंभीरता से निपटना चाहिए, और पीड़ितों के परिवारों और दोनों तरफ के चीनी लोगों को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...