Site icon Dainik Savera Times

दुनिया में सिर्फ एक चीन है

Japanese Prime Minister Sanae Takaichi attends a press conference after the extraordinary Diet session concludes at the Prime Minister's Office in Tokyo on December 17, 2025. ( The Yomiuri Shimbun via AP Images )

जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची के गलत बयान के बारे में कई देशों के लोगों ने कहा कि दुनिया में सिर्फ एक चीन है। साने ताकाइची के गलत बयान ने सैन्य विस्तार बढ़ाने का इरादा दिखाया। इससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ेगा। दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय की अधिकारी ज़ोडवा लाली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका का रुख बहुत स्पष्ट है। दक्षिण अफ्रीका दृढ़ता से एक चीन की नीति का पालन करता है। दुनिया में सिर्फ एक चीन है।

थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अभिन्न भाग है। यह हमारे लिए तथ्य है, इस पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। नाइजीरिया के अंतर्राष्ट्रीय मामला विशेषज्ञ वूपी ने कहा कि साने ताकाइची का बयान अनुचित है। थाईवान से जुड़े सभी मामले चीन के अंदरूनी मामले हैं। किसी दूसरे देश को चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना होगा। जापानी प्रधानमंत्री का बयान क्षेत्रीय तनाव बढ़ाएगा और ज्यादा क्षेत्रीय सुरक्षा मामला पैदा करेगा।

यूरोपीय संसद के पूर्व सदस्य मले ने कहा कि साने ताकाइची का गलत बयान न सिर्फ चीन और कोरियाई प्रायद्वीप के लिए, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्थिति की स्थिरता के लिए भी खतरा है। जापान के शांतिवादी संविधान को शांति और निरस्त्रीकरण की गारंटी करनी चाहिए थी। लेकिन साने ताकाइची के गलत बयान ने अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को गंभीर रूप से नष्ट किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version