Site icon Dainik Savera Times

दो ट्रेनों की हुई जबरदस्त टक्कर, पलट गए कई डिब्बे…

जकार्ताः इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में शुक्रवार को दो ट्रेन की भिड़ंत होने से कई डिब्बे पलट गए और कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। राष्ट्रीय रेलवे ‘पीटी केरेटा एपी इंडोनेशिया’ के प्रवक्ता आयेप हनापी ने बताया कि यह हादसा वेस्ट जावा के बांडुंग शहर में किकालेंग्का स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुआ।

उन्होंने बताया कि ईस्ट जावा प्रांत की राजधानी सुराबाया से बांडुंग जा रही एक ट्रेन ने किकालेंग्का स्टेशन से पडालारांग जा रही एक यात्री ट्रेन को टक्कर मारी। वेस्ट जावा के पुलिस प्रवक्ता इब्राहिम टोम्पो ने बताया कि कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।

टेलीविजन वीडियो में कई डिब्बे पलटे हुए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त और एम्बुलेंस को घायलों को ले जाते हुए देखा गया। एक डिब्बा नजदीकी खेत में गिरा दिखाई दिया। हादसे की वजह की अभी जांच की जा रही है। इंडोनेशिया में ट्रेन दुर्घटनाएं आम हैं।

Exit mobile version