Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

रसायन विज्ञान में इन 3 वैज्ञानिकों को मिला Nobel Prize

October 4, 2023

रसायन विज्ञान में इन 3 वैज्ञानिकों को मिला Nobel Prize

स्टॉकहोमः रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मौंगी बावेंडी, लुईस ब्रूस और एलेक्सी एकिमोव को सूक्ष्म क्वांटम डॉट्स पर उनके काम के लिए देने की घोषणा की गई है। क्वांटम डॉट्स सूक्ष्म अणु होते हैं। ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के अनुसार, ‘‘इन सूक्ष्म कणों में विशिष्ट गुण होते हैं और अब ये टेलीविजन स्क्रीन और एलईडी लैंप से अपनी रोशनी फैलाते हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः  बड़ी खबर: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 21 लोगों की मौत, 18 घायल

वे रासायनिक प्रतिक्रियाओं को उत्प्रेरित करते हैं और उनकी स्पष्ट रोशनी एक सजर्न के लिए ट्यूमर ऊतक को रोशन कर सकती है।’’ एकेडमी के महासचिव हंस एलेग्रेन ने बुधवार को स्टॉकहोम में पुरस्कार की घोषणा की। नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Boney Kapoor ने पहली बार खाले Sridevi के बड़े राज, पढ़कर हो जाएंगे हैरान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें