Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीसरी पीढ़ी के रेत नियंत्रण कर्मी

February 4, 2023

तीसरी पीढ़ी के रेत नियंत्रण कर्मी

कुओ शी उत्तर पश्चिम चीन के कानसु प्रांत के कुलांग जिले में बाबुशा वन फार्म में एक रेत नियंत्रण कर्मी हैं। तीसरी पीढ़ी के रेत नियंत्रण कर्मी के रूप में मौजूदा रेत नियंत्रण विधियों को सीखने के अलावा, कुओ शी और उनके सहयोगियों ने लगातार नवाचार करते हुए रेतीले पौधे हैलॉक्सिलोन के नीचे सिस्टैंच डेजर्टिकोला को ग्राफ्ट करना शुरू किया। इससे स्थानीय लोगों को समृद्ध बनाने के लिए चैनलों को चौड़ा किया गया।

40 से अधिक वर्षों में तीन पीढ़ियों के रेत नियंत्रण कर्मियों के प्रयासों में बाबुशा वन फार्म में वन और घास वनस्पति की कवरेज दर 3 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक पहुंची। उत्तर से दक्षिण तक 10 किलोमीटर लंबी और पूर्व से पश्चिम तक 8 किलोमीटर चौड़ी विंडप्रूफ और सैंड-फिक्सिंग ग्रीन कॉरिडोर स्थापित हुई। चीन में, कुओ शी जैसे अनगिनत रेत नियंत्रण कर्मी ²ढ़ता के साथ रेत नियंत्रण का चमत्कार करते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर घर बनाया जा सके।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें