Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस कंपनी ने 400 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का भेजा नोटिस, पढ़िए… 

November 17, 2024

इस कंपनी ने 400 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का भेजा नोटिस, पढ़िए… 
The Boeing Company : बोइंग ने अपने पेशेवर एयरोस्पेस श्रमिक संघ के 400 से अधिक सदस्यों को नौकरी से निकालने का नोटिस भेजा है। यह वित्तीय और नियामकीय समस्याओं से उबरने के लिए संघर्ष कर रही कंपनी की हजारों लोगों को नौकरी से निकालने की योजना का हिस्सा है। इसके अलावा, इसकी मशीनिस्ट यूनियन की आठ सप्ताह की हड़ताल भी इसका एक कारण है।
एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह सोसायटी ऑफ प्रोफेशनल इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज इन एयरोस्पेस (SPEEA) के सदस्यों को नौकरी से निकालने का नोटिस भेजा गया। कर्मचारियों को जनवरी के मध्य तक वेतन मिलेगा।
बोइंग ने अक्टूबर में घोषणा की थी कि वह आने वाले महीनों में अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 प्रतिशत यानी करीब 17,000 की कटौती करने की योजना बना रही है।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) केली ऑर्टबर्ग ने कर्मचारियों से कहा कि कंपनी को अपनी वित्तीय वास्तविकता के अनुरूप अपने कर्मचारियों के स्तर को फिर से निर्धारित करना होगा।
SPEEA ने कहा कि छंटनी से 438 सदस्य प्रभावित हुए हैं। यूनियन के स्थानीय खंड में 17,000 बोइंग कर्मचारी हैं जो मुख्य रूप से वाशिंगटन में स्थित हैं, जिनमें से कुछ ओरेगन, कैलिफोर्निया और यूटा में हैं।
उन 438 कर्मचारियों में से 218 SPEEA  की पेशेवर इकाई के सदस्य हैं, जिसमें इंजीनियर और वैज्ञनिक शामिल हैं। बाकी तकनीकी इकाई के सदस्य हैं, जिसमें योजनाकार, तकनीशियन और कुशल पेशेवर शामिल हैं।
पात्र कर्मचारियों को तीन महीने तक के लिए करियर ट्रांजिशन न सेवाएं और सब्सिडी वाले स्वास्थ्य सेवा लाभ मिलेंगे। कर्मचारियों को भत्ता भी मिलेगा, जो आम तौर पर सेवा के हर साल के लिए लगभग एक सप्ताह का वेतन होता है।
हड़ताल के बाद बोइंग के यूनियन वाले मशीनिस्ट ने इसी महीने काम पर लौटना शुरू कर दिया। हड़ताल ने बोइंग को वित्तीय रूप से प्रभावित किया। लेकिन अक्टूबर में ऑर्टबर्ग ने कहा कि इसकी वजह से छंटनी नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें