Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

टैरिफ तूफान के तले यह एक्सपो और भी अधिक मूल्यवान है

April 20, 2025

टैरिफ तूफान के तले यह एक्सपो और भी अधिक मूल्यवान है

Tariff Storm : 18 अप्रैल को समाप्त हुए पांचवें चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु एक्सपो में, फ्रांसीसी एलवीएमएच समूह के तहत एक लग्ज़री ट्रैवल रिटेलर, डेफाई चाइना की महानिदेशक लियू शिंगशू ने संवाददाता से कहा कि उपभोक्ता वस्तु एक्सपो प्लेटफॉर्म की मदद से हमें काफी पसंद किया गया। हमारा मानना है कि खुलेपन के विस्तार और कारोबारी माहौल के अनुकूलन की नीति के निरंतर कार्यान्वयन के साथ, चीन की अर्थव्यवस्था स्थिर और स्वस्थ विकास बनाए रखेगी। हमें चीनी बाजार पर पूरा भरोसा है।

वास्तव में लियू शिंगशू की जैसी कई विदेशी कंपनियां हैं जो चीन के प्रति आशावादी हैं। ऐसे समय में जब व्यापार संरक्षणवाद बढ़ रहा है और अमेरिका द्वारा टैरिफ का दुरुपयोग आर्थिक वैश्वीकरण को प्रभावित कर रहा है, “खुले अवसरों को साझा करना और बेहतर जीवन का निर्माण करना” विषय पर आधारित यह उपभोक्ता वस्तु एक्सपो और भी अधिक मूल्यवान है। 6 दिनों में, इस एक्सपो ने दुनिया भर के 71 देशों और क्षेत्रों से 1,767 कंपनियों और 4,209 ब्रांडों को आकर्षित किया। मौके पर इच्छित सहयोग की राशि 92 अरब युआन थी। इसमें भाग लेने वाले देशों और ब्रांडों की संख्या, और प्रभाव का स्तर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। इसके अलावा, सैकड़ों कंपनियों ने अगले उपभोक्ता वस्तु एक्सपो में भाग लेने के लिए पंजीकरण और अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जो चीनी बाजार के आकर्षण को दर्शाता है।

गौरतलब है कि जैसे-जैसे चीन नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास को गति दे रहा है, उपभोग बाजार का नवीनीकरण और उन्नयन जारी है, जिससे विदेशी वित्त पोषित उद्यमों के विकास में नई गति आ रही है। हाल ही में जारी “राष्ट्रीय नवाचार सूचकांक रिपोर्ट 2024” से पता चलता है कि चीन विश्व में 10वें स्थान पर है, जो 2012 की तुलना में 10 स्थान ऊपर है, जिससे यह एक दशक से अधिक समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश बन गया है। इस बार के उपभोक्ता वस्तु एक्सपो में उद्यमों के दीर्घकालिक नवाचार और विकास के लिए समर्थन प्रदान करने के लिये पहली बार उपभोग प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी क्षेत्र स्थापित किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें