Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस जनवरी चीन में 49 खरब 20 अरब युआन कर्ज बढ़ा

February 10, 2024

इस जनवरी चीन में 49 खरब 20 अरब युआन कर्ज बढ़ा

चीनी जन बैंक द्वारा 9 फरवरी को जारी सांख्यिकी रिपोर्ट के अनुसार इस जनवरी में चीन के रनमिनबी के कर्ज में 49 खरब 20 अरब युआन का इजाफा हुआ ,जो पिछले साल की समान अवधि से 16 अरब 20 करोड़ युआन अधिक था ।विशेषज्ञों के विचार में पहले महीने में कर्ज की स्थिर वृद्धि से रील इकॉऩॉमी को स्थिर समर्थन मिला है ।

आंकड़ों के अनुसार इस जनवरी के अंत तक एम2 का बैलेंस 2976 खरब 30 अरब युआन रहा ,जो पिछले साल की समान अवधि से 8.7 प्रतिशत ज्यादा है और समुचित वृद्धि दर बनी रही । इसके साथ एम1 का बैलेंस 694 खरब 20 अरब युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 5.9 प्रतिशत बढ़ा ।

उधर इस जनवरी के अंत तक चीन में सामाजिक वित्त पोषण का आकार 3842 खरब 90 अरब युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 9.5 प्रतिशत अधिक रहा । पिछले साल के ऊंचे स्तर के आधार पर सामाजिक वित्त पोषण की बड़ी वृद्धि बनी रहने से जाहिर है कि देश में वित्तीय तंत्र रील इकॉनॉमी का मजबूत समर्थन कर रहा है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें