Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में इस साल एक्सप्रेस डिलीवरी का पैमाना 20 अरब के पार

March 10, 2023

China में इस साल एक्सप्रेस डिलीवरी का पैमाना 20 अरब के पार

चीनी राजकीय डाक ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार इस साल 8 मार्च तक चीन में एक्सप्रेस डिलीवरी का पैमान 20 अरब 9 करोड़ हो गया है। राजकीय डाक ब्यूरो ने बताया कि इस साल देश में कूरियर कारोबार का पैमाना का 10 अरब पहुंचने में 39 दिन लगे ,जबकि दूसरा 10 अरब पहुंचने में सिर्फ 28 दिन लगे ,जिस से कूरियर कारोबार की जीवंत शक्ति जाहिर हुई है।

वर्तमान में हर दिन 10 करोड़ से अधिक एक्सप्रेस पार्सल ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित हो रहे हैं ।औद्योगिक वस्तुओं का गांव में प्रवेश तथा कृषि उत्पादों का शहर में पहुंचाना अधिक सुचारू हो गया है ।ग्रामीण क्षेत्रों में रसद व्यवस्था के निर्माण में तेजी आने और एक्सप्रेस डिलीवरी की कवर दर निरंतर बढ़ने के साथ एक्सप्रेस डिलीवरी उद्योग उपभोग के उन्नयन और ग्रामीण पुनरुत्थान में अधिक योगदान दे रहा है।

(वेइतुंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें