Site icon Dainik Savera Times

हमास प्रमुख हनीयेह की हत्या करने वालाें को पछताना पड़ेगा: ईरान

तेहरान: शिया कट्टरपंथी संगठन हमास के पोलित ब्यूरो का प्रमुख इस्माइल हनीयेह यहां मंगलवार की रात अपने ठिकाने पर मारा गया। ईरान ने इस हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा है कि यह देश की क्षेत्रीय अखंडता, गरिमा और सम्मान के खिलाफ है और इस आतंकवादी कार्रवाई में शामिल ताकतों को पछताना पड़ेगा। ईरान और कुछ अन्य इस्लामिक देशों के नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए इस हमले के लिए यहूदियों (इजरायल) को जिम्मेदार ठहराया गया है, लेकिन अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि हमास प्रमुख के तेहरान स्थित ठिकाने पर मिसाइल से हमला किया गया था, जिनमें उनका एक अंगरक्षक भी मारा गया है।

Exit mobile version