Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्वी पाकिस्तान में भारी ‘स्मोग’ के चलते हज़ारों लोग बीमार पड़े; स्कूल, बाजार बंद

November 9, 2023

पूर्वी पाकिस्तान में भारी ‘स्मोग’ के चलते हज़ारों लोग बीमार पड़े; स्कूल, बाजार बंद

लाहौरः पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर के ऊपर जहरीले धुएं की चादर ने हजारों लोगों को बीमार कर दिया है। इस वजह से प्रशासन ने चार दिनों के लिए स्कूल, बाजार और पार्क बंद कर दिए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। देश के दूसरे सबसे बड़े शहर के दुनिया के सबसे प्रदूषित नगरों में से एक बने रहने के बाद यह फैसला किया गया है। डॉक्टरों ने लोगों को मास्क लगाने और घरों में ही रहने की सलाह दी है। लोगों ने खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें की हैं।

लाहौर के मुख्य मायो अस्पताल के डॉक्टर सलमान काजमी ने कहा, श्वसन संबंधी बीमारियों, आंखों में संक्रमण और त्वचा रोगों के लिए अस्पताल जाने से बचने के लिए मास्क लगाएं और घरों में रहें। बृहस्पतिवार को हवा में ‘‘पीएम2.5’’ या छोटे कणों की सांद्रता का स्तर 450 तक पहुंच गया जिसे खतरनाक माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि र्सिदयों में गेहूं की बुआई के मौसम की शुरुआत में पराली को जलाना प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है।

We are now on WhatsApp. Click to Join

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें