Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन बच्चों की हुई मौत,एक अन्य घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटना उत्तरी वजीरिस्तान के आदिवासी जिले में हुई,

जहां खेलते समय बच्चों का पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया और तीन बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा उद्देश्यों के लिए सुदूर गांव में बारूदी सुरंग बिछाई गई थी।

Exit mobile version