Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका और कनाडा के तीन पर्वतारोही न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची चोटी से लापता

December 3, 2024

अमेरिका और कनाडा के तीन पर्वतारोही न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची चोटी से लापता

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची पर्वत चोटी ‘आओराकी’ पर चढ़ाई करने की योजना के तहत रवाना हुए अमेरिका और कनाडा के तीन पर्वतारोही लौटने में नाकाम रहे हैं। अब इन पर्वतारोहियों को लापता बताया जा रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को ये लोग पर्वत पर चढ़ाई शुरू करने के लिए गए, लेकिन सोमवार तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। तीनों पर्वतारोही चढ़ाई के बाद पूर्व निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे जिसके बाद उन्हें लापता घोषित किया गया। पुलिस ने कहा कि खोज करने वालों को कुछ घंटों बाद पर्वत पर चढ़ाई से जुड़े कुछ सामान मिले जिसे उन तीनों पर्वतारोहियों से संबंधित माना जा रहा है। लेकिन, खोज के दौरान तीनों पर्वतारोहियों के बार में कुछ भी पता नहीं चल सका। माउंट कुक के नाम से मशहूर आओराकी में मौसम की स्थिति खराब होने के कारण मंगलवार को खोज अभियान शुरू नहीं हो सका। यहां भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आओराकी चोटी 3,724 मीटर ऊंची है और यह दक्षिणी आल्प्स का हिस्सा है। इसकी सुंदर और बर्फीली पर्वत श्रृंखला न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप तक फैली हुई है। इस पर्वत और इसके आसपास के राष्ट्रीय उद्यान में 20वीं सदी की शुरुआत से अब तक 240 से अधिक मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। (एपी)

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें