Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट से तीन की मौत, आठ घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में शुक्रवार को एक विस्फाेट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि खुजदार जिले के चामरुक क्षेत्र में एक पत्रकार के वाहन को एक विस्फोटक डिवाइस से निशाना बनाया गया। इस विस्फोट में एक पत्रकार और दो अन्य लोगों की मौत हो गयी। धमाके के समय वहां मौजूद आठ अन्य लोग घायल हो गये।

Exit mobile version