Site icon Dainik Savera Times

America में लक्ष्य बनाकर किए गए हमले में तीन की मौत

वाशिंगटन : अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के अटलांटा में लक्ष्य बनाकर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे शहर के वेस्ट एंड इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली।

पुलिस बताया कि गोलीबारी की घटना एक मॉल के पास हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एक व्यक्ति ने दो लोगों पर गोलियां चलाईं, जिनमें से एक ने जवाबी कार्रवाई की। तीनों को लोगों की गोली लगने से मौत हो गई है।

Exit mobile version