Site icon Dainik Savera Times

कैपिटोल दंगे में शामिल होने के आरोप में तीन नौसैनिक गिरफ्तार

अमेरिका में 06 जनवरी 2021 को हुए कैपिटोल दंगे में शामिल होने के आरोप में अमेरिकी सेना के तीन नौसैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी अदालत के दस्तावेज से मिली। दस्तावेज में यह दिखाया गया है कि मीका कूमर, जोशुआ एबेट और डॉज डेल हेलोनेन को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया। आपराधिक शिकायत के अनुसार इन नौसैनिकों की जांच की शुरुआत हमलों के दिन के इंस्टाग्राम पोस्ट और वीडियो फुटेज से हुई थी। इन तीनों ने कैपिटोल के अंदर 52 मिनट बिताएं और वहां तस्वीरें ली। कानून प्रवर्तन ने 06 जनवरी के बाद से 18 महीनों में लगभग 900 गिरफ्तारियां की और 325 से अधिक लोगों को दोषी ठहराया जिनमें से कुछ ने कैपिटोल में तोड़फोड़ की।

Exit mobile version