Site icon Dainik Savera Times

यमन में अमेरिकी हमलों के कारण 3 लोगों की मौत, हूती विद्रोहियों ने दी जानकारी 

दुबई: यमन में अमेरिका के संदिग्ध हवाई हमलों में कम से कम तीन लोग मारे गए, जबकि इससे एक दिन पहले हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढक़र 13 हो गई है। ईरान सर्मिथत हूती विद्रोहियों ने यह जानकारी दी है। इस बीच विद्रोहियों ने तस्वीरें जारी करके एक और अमेरिकी ‘एमक्यू-9 रीपर ड्रोन’ को मार गिराने का दावा किया।
विद्रोहियों ने कहा कि मंगलवार रात होदेदा के अल-हवाक जिले में हुए हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 15 लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों में से अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। विद्रोहियों के ‘अल-मसीरा सैटेलाइट न्यूज़ चैनल’ द्वारा प्रसारित फुटेज में लोगों को घायलों को एम्बुलेंस तक ले जाए जाने और बचावकर्मी अपने मोबाइल फोन की रोशनी में घायलों की खोज करते दिखाई दिए।  हूती विद्रोहियों के अनुसार राजधानी सना के दक्षिण में अल-सबीन जिले को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में कम से कम तीन लोग मारे गए।
ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की BKI आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
Exit mobile version