
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी तथा आठ अन्य घायल हो गए।
जिला पुलिस अधिकारी मर्दन जहूर बाबर अफरीदी ने मीडिया को बताया कि विस्फोट प्रांत के मर्दन जिले के तख्त-ए-बही इलाके में एक पुल पर हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई तथा पुलिसकर्मियों सहित आठ अन्य लोग घायल हो गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...