Site icon Dainik Savera Times

अफगानिस्तान के उत्तरी जौजजान प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

काबुल: अफगानिस्तान के उत्तरी जौजजान प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना फैजाबाद जिले में जौजजान को पड़ोसी बल्ख प्रांत से जोड़ने वाले राजमार्ग पर रविवार शाम करीब छह बजे दो वाहनों की टक्कर के बाद हुई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।

Exit mobile version