Site icon Dainik Savera Times

चीन में “थ्येनवांग (स्काईनेट) 2025” कार्रवाई शुरू

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के भ्रष्टाचार विरोधी समन्वय दल के अधीनस्थ अंतर्राष्ट्रीय भगोड़ा व चोरी की गयी वस्तुओं की खोज और सीमा पार भ्रष्टाचार नियंत्रण कार्यालय ने 24 मार्च को सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय भगोड़ा व चोरी की गयी वस्तुओं की खोज और सीमा पार भ्रष्टाचार नियंत्रण संबंधी कार्य की योजना बनाई गई। इसके साथ “थ्येनवांग (स्काईनेट) 2025” कार्रवाई भी शुरू कर दी गई।

बताया जाता है कि “थ्येनवांग 2025” कार्रवाई में कई विषय शामिल हैं। चीनी राजकीय निगरानी समिति कर्तव्य अपराध से विदेशों में चोरी हुए धन और हानि की वसूली करेगी। चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय “फॉक्स हंट” विशेष अभियान चलाएगा। चीनी जन बैंक सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के साथ ऑफशोर कंपनी और अंडरग्राउंड बैंक के जरिए चोरी की गई धनराशि को विदेशों में स्थानांतरित करने की रोकथाम और मुकाबला करेगा। सीपीसी केंद्रीय समिति का संगठन विभाग सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन के साथ सरकारी अधिकारियों का प्रबंध मजबूत करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version