Site icon Dainik Savera Times

इस साल के पूर्वाद्ध में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के कृषि उत्पादन में 16.6 प्रतिशत की वृद्धि 

चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के सांख्यिकी ब्यूरो से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले 6 महीनों में तिब्बत के कृषि, वन, पशुपालन और मत्स्य पालन का कुल उत्पादन मूल्य 846 करोड़ 80 लाख युवान रहा,जो पिछले साल की समान अवधि से 16.6 प्रतिशत बढ़ा। तिब्बत के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर देश में दूसरे स्थान पर रही।

तिबब्त व्यावसायिक उत्थान को ग्रामीण पुनरोत्थान में प्राथमिकता देता रहता है और स्थान विशेष उपजों को बड़ा महत्व देता है। अब तक तिब्बत में शहर स्तर के ऊपर शीर्ष उद्यमों की संख्या 182 हो गयी और पंजीकृत किसानों व चरवाहों के पेशेवर सहकारी संगठनों की संख्या 11,700 है। इस साल प्रदेश स्तरीय पठारीय जौ, याक और चारा तीन व्यवसायों की तकनीकी व्यवस्था लगातार स्थापित की गयी और 5000 से अधिक कृषि तकनीशियन स्थल पर व्यापक किसानों व चरवाहों को सेवा प्रदान करते हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version