Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

2026 में शीत्सांग की वृद्धि दर का अनुमान 7 प्रतिशत से अधिक

February 1, 2026

2026 में शीत्सांग की वृद्धि दर का अनुमान 7 प्रतिशत से अधिक

इंटरनेशनल डेस्क : चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के अध्यक्ष कारमात्सेतेन ने 31 जनवरी को स्वायत्त प्रदेश की 12वीं जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन पर सरकारी कार्य रिपोर्ट पेश करते समय बताया कि वर्ष 2026 में शीत्सांग के आर्थिक व सामाजिक विकास के मुख्य अनुमानित लक्ष्यों में जीडीपी की वृद्धि दर 7 प्रतिशत से अधिक होगी, निश्चित संपत्ति निवेश की वृद्धि 15 प्रतिशत होगी, सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की कुल रकम में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, शहरी व ग्रामीण नागरिकों की प्रति व्यक्ति डिस्पोजेबल आय अलग-अलग तौर पर 7 प्रतिशत और 8 प्रतिशत के आसपास होगी।

इससे पहले शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि वर्ष 2025 में प्रदेश का सकल घरेलू उत्पादन मूल्य 3 ख़रब 3 अरब 18 करोड़ 90 लाख युवान दर्ज हुआ, जो गतवर्ष से 7 प्रतिशत बढ़कर पहली बार 3 ख़रब युवान पार कर गया।

कारमात्सेतेन ने कहा कि पिछले पाँच साल शीत्सांग के विकास के सबसे अच्छे पाँच साल हैं। जीडीपी की औसत वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत है। कारमात्सेतेन ने कहा कि वर्ष 2026 में शीत्सांग छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे के गोलमुड ल्हासा सेक्टर के विद्युतीकरण को बढ़ाएगा और बोमी-रानवु रेलवे के निर्माण में तेजी लाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष शीत्सांग स्थान विशेष कृषि और पशुपालन का स्थिर विकास करेगा और सिलसिलेवार विशिष्ट कृषि उत्पादों के अड्डे निर्मित करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें