Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रामीण सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के निर्माण को आगे बढ़ा रहा है तिब्बत

April 2, 2023

ग्रामीण सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के निर्माण को आगे बढ़ा रहा है तिब्बत

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के नागछ्यू शहर के पीरु जिले की यांगशू काउंटी में 57 वार्षिक त्सोमो हाई ब्लड प्रेशर, थिक ब्लड फैट, गैस्ट्राइटिस और आर्थराइटिस से पीड़ित हैं। हाल ही में किसानों और चरवाहों के लिए जमीनी स्तर की चलती-फिलती निदान और उपचार गतिविधि में डॉक्टर द्वारा पर्ची लिखे जाने के बाद उसे मुफ्त इलाज की दवाएं मिलीं।

जमीनी स्तर की चलती-फिलती निदान और उपचार गतिविधियों से अधिक ऊँचाई पर और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले किसानों और चरवाहों को चिकित्सा उपचार, स्वास्थ्य मार्गदर्शन और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं हासिल हो रही हैं। 2022 में, तिब्बत में विभिन्न चिकित्सा दलों ने कुल 5,782 जमीनी स्तर की चलती-फिलती निदान और उपचार गतिविधियों में 18 लाख 10 हजार से अधिक लोगों का उपचार किया। 

जमीनी स्तर की चलती-फिलती निदान और उपचार गतिविधि तिब्बत में ग्रामीण सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के निर्माण को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हाल के वर्षों में, तिब्बत में परिवार चिकित्सा अनुबंध सेवा, ग्रामीण(नागरिक) सार्वजनिक स्वास्थ्य समितियों के निर्माण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य जांच, जन्मजात हृदय रोग वाले बच्चों के उपचार आदि परियोजनाओं को जोर से बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में, तिब्बत ने सभी स्तरों को कवर करने वाली शहरी और ग्रामीण चिकित्सा सेवा नेटवर्क का गठन किया है, और बुनियादी चिकित्सा सेवा, रोग की रोकथाम और नियंत्रण, मातृ एवं शिशु देखभाल सेवा, आपातकालीन उपचार और चलती-फिलती निदान और उपचार की प्रणालियों का लगातार सुधार किया है। आज के तिब्बत में, प्रत्येक टाउनशिप स्वास्थ्य केंद्र में औसतन 3.4 लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक हैं, और मूल रूप से “अधिकांश छोटी बीमारियों के उपचार के लिए टाउनशिप से बाहर न जाने” के लक्ष्य को प्राप्त किया गया है। 

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के स्वास्थ्य आयोग की निदेशक कसांग यूचेन ने कहा कि तिब्बत की जमीनी स्तर की चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के निर्माण का लगातार सुधार हो रहा है और जमीनी स्तर की चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा की क्षमता उन्नत हो रही है। भविष्य में, तिब्बत उच्च गुणवत्ता वाले चिकित्सा संसाधनों के संतुलित वितरण को बढ़ावा देगा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का अनुकूलन करेगा।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें