Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिब्बत ने पहली तिमाही में 25 लाख से अधिक घरेलू और विदेशी पर्यटकों का किया सत्कार

April 19, 2023

तिब्बत ने पहली तिमाही में 25 लाख से अधिक घरेलू और विदेशी पर्यटकों का किया सत्कार

2023 तिब्बत स्वायत्त प्रदेश पर्यटन कार्य सम्मेलन 17 अप्रैल को आयोजित हुआ, जिससे मिली खबर के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से मार्च तक, 25 लाख 57 हज़ार 400 सौ पर्यटक तिब्बत आए, यह संख्या वर्ष 2022 की पहली तिमाही से 39.63 प्रतिशत अधिक थी। इस दौरान 2655 विदेशी पर्यटक तिब्बत की यात्रा आए, जिसमें गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 90.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बताया गया है कि इस वर्ष की पहली तिमाही में तिब्बत ने कुल 2 अरब 3 करोड़ युआन की पर्यटन आय प्राप्त की, जो साल 2022 की पहली तिमाही से 42.89 प्रतिशत अधिक थी। पर्यटन विदेशी मुद्रा आय 13 लाख डॉलर थी, जो गत वर्ष के समान समय से 109.9 प्रतिशत से ज्यादा थी, वहीं, घरेलू पर्यटन आय 2 अरब 2 करोड़ 10 लाख युआन थी, जिसमें साल 2022 की समान अवधि की तुलना में 42.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई।  

कार्य सम्मेलन से यह जानकारी भी मिली कि महामारी से प्रभावित होकर साल 2022 में तिब्बत में कुल 3 करोड़ 27 हज़ार 600 देसी-विदेशी पर्यटक आए, जो साल 2021 से 27.7 प्रतिशत कम थे। कुल पर्यटन आय 40 अरब 7 करोड़ 70 लाख युआन प्राप्त हुई, जिसमें साल 2021 की तुलना में 7.9 प्रतिशत की गिरावट आई। साल 2022 में 85 लाख 18 हज़ार 800 लोगों ने तिब्बत के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया, इससे 98 करोड़ 10 लाख युआन की आय प्राप्त हुई। पर्यटन से 85 हज़ार किसानों और चरवाहों को रोजगार मिला। अब, तिब्बत में पर्यटन सेवा क्षमता वाले 321 ग्रामीण पर्यटन स्थल हैं। बताया गया है कि साल 2023 में तिब्बत ने 3 करोड़ 90 लाख पर्यटकों का सत्कार करने और 51 अरब युआन पर्यटन आय प्राप्त करने की योजना बनाई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें