Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिब्बत के चांगमू बंदरगाह : “दो-तरफा माल ढुलाई” की बहाली की वर्षगांठ

May 2, 2024

तिब्बत के चांगमू बंदरगाह : “दो-तरफा माल ढुलाई” की बहाली की वर्षगांठ

1 मई को, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की न्येलामू काउंटी में चांगमू कस्बे में स्थित चांगमू बंदरगाह पर “दो-तरफा माल ढुलाई” की बहाली की वर्षगांठ थी। 30 अप्रैल तक, पिछले एक साल में, इस बंदरगाह पर आयात और निर्यात माल का कुल मूल्य 244 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जिसकी कुल मात्रा 96 हज़ार टन थी।

आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष की पहली तिमाही में, चांगमू बंदरगाह पर आयात और निर्यात माल का कुल मूल्य 76 करोड़ युआन तक पहुंच गया और कुल मात्रा 24 हज़ार टन थी। दोनों पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में क्रमशः 207.1 प्रतिशत और 38.7 प्रतिशत अधिक थे। यहां व्यापार की मात्रा तिब्बत के सभी बंदरगाहों में पहले स्थान पर है।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल, 2015 को नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद, चांगमू बंदरगाह ने अस्थायी रूप से परिचालन बंद कर दिया। 1 मई, 2023 को, दोतरफा माल ढुलाई आधिकारिक तौर पर फिर से शुरू हो गई। 

हाल के वर्षों में, ल्हासा सीमा शुल्क के अधीनस्थ न्येलामू सीमा शुल्क दक्षता में सुधार, लागत में गिरावट, खुलेपन का संवर्धन और उत्कृष्ट सेवा सहित चार पहलुओं में स्मार्ट सीमा शुल्क के निर्माण को बढ़ावा दे रहा है। 

इस सीमा शुल्क के निदेशक सुन च्वो ने कहा कि भविष्य में सीमा शुल्क क्षेत्र में विदेशी व्यापार उद्यमों का समर्थन करेगा, बंदरगाह रसद सीमा शुल्क मॉडल का लगातार अनुकूलन करेगा, ताकि चांगमू बंदरगाह के उच्च गुणवत्ता वाले विकास और उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें