Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहली तीन तिमाहियों में तिब्बत की उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री देश में पहले स्थान पर रही

October 30, 2023

पहली तीन तिमाहियों में तिब्बत की उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री देश में पहले स्थान पर रही

हाल ही में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के वाणिज्य विभाग से मिली खबर के अनुसार, इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में तिब्बत की उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 63 अरब 21 करोड़ युआन रही, जो कि गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18.8 प्रतिशत की वृद्धि है। यह वृद्धि दर देश भर में पहले स्थान पर रही। साथ ही, यह वृद्धि दर साल 2021 और साल 2019 की तुलना में क्रमशः 13.1 प्रतिशत और 13.7 प्रतिशत ज्यादा रही। 

इस विभाग के संबंधित अधिकारी के मुताबिक, इस वर्ष वाणिज्य विभाग ने उपभोग को बहाल करने और विस्तार करने के लिए “24 उपायों” और रात्रि अर्थव्यवस्था और अवकाश अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए “8 उपायों” को लागू किया। स्वायत्त प्रदेश और शहर दोनों स्तरीय वाणिज्य विभागों ने उपभोग संवर्धन के लिए 26 करोड़ युआन से अधिक की विशेष राशि लगाई। साथ ही, उपभोग को बढ़ावा देने के लिए “खुशहाल तिब्बत और आनंददायक उपभोग” शीर्षक विशेष अभियान लागू किया, जिससे प्राप्त प्रत्यक्ष उपभोग रकम राशि 2 अरब 69 करोड़ युआन से अधिक रही।  

बताया गया है कि वर्तमान में, तिब्बत के उपभोग में सुधार के सकारात्मक कारक बढ़ते जा रहे हैं, और समग्र अर्थव्यवस्था तेजी से बहाल हो रही है। नई ऊर्जा वाहनों के प्रतिनिधित्व वाले प्रस्तुत हरित उपभोग में मजबूत विकास किया जा रहा है, जबकि खानपान, शिक्षा, खेल, संस्कृति, पर्यटन, प्रदर्शनियों आदि सेवाओं के लिए उपभोक्ता मांग भी मजबूत है। आर्थिक विकास में उपभोग की बुनियादी भूमिका को और मजबूत किया जाएगा, और उम्मीद है कि इस वर्ष की चौथी तिमाही में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में उपभोग की बहाली एवं विकास और अधिक स्पष्ट होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें