Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका के मिसिसिप्पी में बवंडर से सात लोगों की मौत, कई घायल

जैक्सन: अमेरिका के मिसिसिप्पी प्रांत में आये विनाशकारी बवंडर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गये। शनिवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि बवंडर ने 100 मील से अधिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। मिसिसिपी की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि शार्की और हम्फ्रीज काउंटी में तलाश और बचाव अभियान जारी है। एजेंसी ने इससे पहले पूरे प्रांत के काउंटियों में बवंडर चेतावनी की एक श्रृंखला जारी की थी।

Exit mobile version