Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

तोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पाकिस्तानी अदालत ने Imran Khan को किया आरोपित

May 10, 2023

तोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पाकिस्तानी अदालत ने Imran Khan को किया आरोपित

इस्लामाबादः पाकिस्तान की एक अदालत ने इमरान खान को बुधवार को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में आरोपित किया, जो एक दिन पहले गिरफ्तार हुए पूर्व प्रधानमंत्री के लिए एक और नया संकट है। खान (70) को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर में मंगलवार को अर्धसैनिक बल ने गिरफ्तार कर लिया। खान, प्रधानमंत्री रहने के दौरान तोशाखाना से एक महंगी घड़ी सहित अन्य तोहफे खरीदने और लाभ हासिल करने के लिए उन्हें बेचने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

तोशाखाना की स्थापना 1974 में की गई थी। यह विभाग कैबिनेट डिवीजन के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। शासकों, सांसदों, नौकरशाहों और अधिकारियों को अन्य देशों के शासनाध्यक्षों तथा विदेशी गणमान्य लोगों से मिले महंगे तोहफे तोशाखाना में रखे जाते हैं। बुधवार को, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष को तोशाखाना मामले में अदालत ने आरोपित किया। खान जिला एवं सत्र अदालत में पेश किए गए, जहां न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने मामले की सुनवाई की। यह मामला पिछले साल पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने दायर किया था और खान पिछले महीनों में कई सुनवाई में पेश नहीं हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें